रायगढ़. संचार क्रांति योजना के तहत हितग्राहियों को शहरी क्षेत्र के गरीबों को स्मार्ट फोन वितरण किया जाना है। इसके लिए तैयारी शुरू किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन जब स्मार्ट फोन के लिए फार्म भरने निगम दफ्तर पहुंचे तो वहां हितग्राहियों को फार्म नहीं मिला। इससे हितग्राहियों को बैरंग लौटना पड़ा। फार्म भरवाने की तिथि १८ मई से शुरू करना निर्धारित किया गया है, लेकिन निगम दफ्तर में फार्म नहीं है।