दरअसल कांगे्रस को मौका तब मिला जब जिला भाजपा के जिला सह संवाद प्रमुख की ओर से जारी विज्ञप्ति में लैलूंगा में आयोजित बैठक की जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि लैलूंगा विधानसभा में यात्रा की तैयारियों को लेकर मां बंजारी मंदिर प्रांगण में बैठक रखी गई। बैठक में मुख्य रूप से यात्रा के सम्भागीय प्रभारी व गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, संसदीय सचिव सुनीति राठिया, रायगढ़ विधायक रोशन लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर नायक, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विवेक रंजन सिन्हा, सतीश बेहरा, अरुणधर दीवान, पनत राम भगत, ज्योति पटेल, पंकज कंकरवाल, शांता साय, विनायक पटनायक, शशि रेखा राठिया, चमेली सिदार, नेपाल गुप्ता, पवन शर्मा उपस्थित रहे। विकास यात्रा के सम्भागीय प्रभारी व गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बुधवार को लैलूंगा विधानसभा की बैठक ली और विकास यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने के दिशा निर्देश दिए।