18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़ जिला जेल में दो मोबाइल किसने पहुंचाए? मचा हड़कंप, CCTV फुटेज खंगाल रहा प्रबंधन

Jail Security, Mobile Phone Recovery: रायगढ़ जिला जेल में एक के बाद एक दो मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों फोन में सिम कार्ड लगे मिले हैं।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

जिला जेल में मिला दो मोबाइल (फोटो सोर्स- पत्रिका)

District Jail Mobile Phones: रायगढ़ जिला जेल में गुरुवार की शाम और रात दो अलग-अलग मोबाइल फोन मिलने से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एक मोबाइल जेल के पीछे की ओर से बाहर से भीतर फेंका गया था, जबकि दूसरा मोबाइल जेल परिसर में बने 10 बिस्तर वाले अस्पताल से बरामद हुआ। दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे हुए मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम जेल की सुरक्षा में तैनात प्रहरियों की नजर एक मोबाइल फोन पर पड़ी। जांच करने पर पता चला कि फोन जेल के पीछे की तरफ से बाहर से भीतर फेंका गया था। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल जेल अधीक्षक को दी। इसके बाद मोबाइल को जब्त कर लिया गया। इसके कुछ घंटे बाद गुरुवार रात जेल परिसर स्थित 10 बिस्तर वाले अस्पताल से भी एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस तरह एक ही दिन में जेल से दो अलग-अलग मोबाइल मिलने के बाद प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।

दोनों मोबाइल में लगे थे सिम कार्ड

बरामद किए गए दोनों मोबाइल फोन में सिम कार्ड लगे हुए हैं। इसी वजह से जेल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए जूटमिल पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस से सिम कार्ड धारक की जानकारी निकालने के साथ ही मोबाइल फोन से किन-किन लोगों से बातचीत हुई, इसकी जांच कराने का अनुरोध किया गया है। जेल प्रबंधन यह भी पता लगाने में जुटा है कि इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा था और इन्हें जेल के भीतर पहुंचाने के पीछे किसकी भूमिका थी।

मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा, CCTV से तलाशा जा रहा जवाब

मोबाइल फोन जेल के भीतर कैसे पहुंचा और इसे अंदर किसने पहुंचाया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए जेल प्रबंधन CCTV फुटेज खंगाल रहा है। खास तौर पर उस स्थान के आसपास की गतिविधियों को देखा जा रहा है, जहां से एक मोबाइल को जेल के भीतर बाहर से फेंके जाने की बात सामने आई है। CCTV फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल फेंके जाने के समय आसपास कौन-कौन मौजूद था और उस दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई।

पुलिस से सिम और कॉल की जानकारी जुटाने की मांग

दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे होने के कारण जेल प्रबंधन ने जूटमिल पुलिस को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। इसमें सिम कार्ड किसके नाम पर हैं और मोबाइल से किन-किन नंबरों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी जुटाने का अनुरोध किया गया है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मोबाइल के सिम कार्ड किसके नाम पर दर्ज हैं और इनसे किन लोगों के संपर्क में रहने की जानकारी सामने आती है।

जेल अधीक्षक जीएस सोरी ने दी जानकारी

जिला जेल अधीक्षक जीएस सोरी ने बताया कि गुरुवार शाम जेल के सुरक्षाकर्मियों को पीछे की ओर से फेंका गया एक मोबाइल मिला था। इसके बाद जेल के अस्पताल से दूसरा मोबाइल बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे हुए हैं। मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी के लिए CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। वहीं, सिम किसके नाम पर है और मोबाइल से किन लोगों से बातचीत हुई है, इसकी जांच के लिए जूटमिल पुलिस को पत्र लिखा गया है।