
Chhattisgarh News: एक युवक बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बोइरदादर की है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर के पास बुलवारीडीपा-स्वास्तिक विहार निवासी मित्रभानु सोनवानी पिता गोरखनाथ सोनवानी (19 वर्ष) कक्षा 8वीं तक पढ़ाई करने के बाद छोड़ दिया था। इसके तब से वह घर पर ही रहता था। मंगलवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया। घर के लोग सो गए तो वह घर के पीछे एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह करीब 4 बजे परिजन सोकर उठे तो देखे कि उसकी उसने फांसी पर लटका हुआ है। इसकी सूचना पुलिस को देते हुए शव को उतारा गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा दर्ज कर शव को अस्पताल भेजा, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा है।
छुटा था बाल सुधारगृह से
बताया जा रहा है कि मित्रभानु विगत दिनों एक लड़की की हत्या के आरोप में बाल सुधार गृह में था और वह जमानत पर घर लौटा था। इसके बाद से वह हमेशा गुमशुम रहता था। बताया जा रहा है कि लोक-लाज के चलते उसने खुदकुशी कर लिया होगा।
Published on:
22 Feb 2024 05:15 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
