6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगा क्लास में लड़कियों और महिलाओं के ऊपर जब छत से गिरा 10 फिट का अज़गर, फिर जो हुआ…

छत से विशालकाय अजगर आ गिरा और फिर
2 min read
Google source verification
python news

योगा क्लास में लड़कियों और महिलाओं के ऊपर जब छत से गिरा 10 फिट का अज़गर, फिर जो हुआ...

रायपुर/सूरजपुर. सांप का नाम सुनते ही हर किसी का कलेजा कौंध जाता है। यदि वह पास से गुजर जाए तो शरीर का खून सूख जाता है। अजगर सांप के डसने से हालांकि मौत तो नहीं होती है लेकिन यदि वह दिख जाए तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही कुछ वाक्या सूरजपुर जिले के सिविल कॉलोनी स्थित एक योगा क्लास में सोमवार की सुबह हुआ।

सूरजपुर के सिविल कॉलोनी में योग शिक्षिका संतोषी गिरी द्वारा नियमित रूप से योग क्लास चलाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल होती हैं। रोज की तरह महिलाएं व युवतियां योगा कर रही थीं। इसी बीच छत से विशालकाय अजगर आ गिरा। यह घटना सोमवार की है सुबह जब महिला योगा कर रही तो अचानक छत के उपर से करीब 10 फिट लंबा अजगर सांप आ गिरा। देखते ही देखते महिलाओं में भगदड़ मच गई।

READ MORE: बेटा बोला- पापा, सिर में जलन हो रही है, देखा तो रेंग रही थी मौत, फिर अधमरा कर टोकरी से ढंका

अजगर को अपने बीच देख महिलाओं में भगदड़ मच गई। वे शोर मचाते हुए इधर-इधर भागने लगे। महिलाओं की चीख-पुकार सुन पूर्व विधायक रेणुका सिंह के बंगले में रहने वाले कुछ लोग समेत पास-पड़ोस के लोग पहुंचे और अजगर को काबू में कर नदी की ओर छोड़ा, तब कहीं जाकर महिलाओं की सांस में सांस आई। बताया जा है कि इस दौरान वहां बच्चे भी खेल रहे थे।

READ MORE: इस घर में हर दिन बिस्तर के नीचे से निकल रहा जहरीला सांप, Video में देखें नागों का ये अड्डा

ऐसे में एक बड़ा हादसा टल जाने से मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है। मोहल्ले के लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि सिविल कालोनी होने के बाद भी कालोनी में साफ-सफाई का अभाव है। जहरीले सर्प आदि के खतरे को देखते हुए सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने का आग्रह किया गया है।