28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया-राहुल की वर्चुअल मौजूदगी में किसानों को आज मिलेगी ‘न्याय’ की पहली किस्त

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को सांसद सोनिया गांधी व राहुल गांधी की वर्चुअल मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) की पहली किस्त मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 21 May 2021, 1:27 AM IST

kisan_nyay_yojana.jpg

रायपुर. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को सांसद सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की वर्चुअल मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के किसानों को राजीव गांधी किसान योजना (Rajiv Gandhi Kisan Nyay Yojana) की पहली किस्त मिलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) अपने मंत्रीमण्डल के सदस्यों के साथ दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें: टूलकिट विवाद: NSUI की शिकायत पर छत्तीसगढ़ में रमन सिंह व संबित पात्रा पर FIR

इसके बाद प्रदेश के 22 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता राशि की प्रथम किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपए, गोधन न्याय योजना के तहत राज्य के करीब 72 हजार पशुपालकों को गोबर खरीदी के एवज में 7 करोड़ 17 लाख रुपए और गौठान समितियों व महिला स्व-सहायता समूहों को 3.6 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और पशुपालक भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जुड़ेंगे।