6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजापुर में वोटिंग से बौखलाए नक्सलियों ने जवानों को बनाया निशाना, 18 दिन में किया दूसरा बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान नक्सलियों ने एक बार फिर बीजापुर के कोड़ेपाल के महादेवघाट में जवानों से भरी ट्रक को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ के 5 जवान समेत 6 लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:18 PM IST

naxal attack

बीजापुर में नक्सलियों ने फिर किया IED ब्लास्ट, 5 BSF जवान और एक राहगीर घायल, दो गंभीर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए नक्सली लगातार ग्रामीणों को चेतावनी दे रहे हैं और सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। लेकिन नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदाताओं पर नक्सली धमकी का असर नहीं दिखा और उन्होंने बढ़ चढ़कर मतदान किया। अगर मतदान की बात करें तो 2013 की तुलना में बीजापुर में 2 प्रतिशत ज्यादा यानि 47.35 वोटिंग हुई।

इससे बौखलाए नक्सलियों ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। आपकों बतादें कि बीजापुर में 18 दिनों में यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 27 अक्टूबर को बीजापुर जिले के आवापल्ली में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 4 जवान शहीद हो गए थे।

खबरों के अनुसार नक्सलियों ने बुधवार सुबह नक्सल प्रभावित बीजापुर के कोड़ेपाल के महादेवघाट में जवानों से भरी ट्रक को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ के 4 और डीआरजी का एक जवान और एक राहगीर घायल हो गए, जिसमें दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार बीएसएफ जवान चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे। आईईडी ब्लास्ट इतना जबरदस्त हुआ कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से लौटते वक्त बीजापुर में नक्सलियों ने बीएसएफ जवान के ट्रक पर आईईडी ब्लास्ट से हमला कर दिया। इसमें एक राहगीर और 5 जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जरूरत पड़ी तो उन्हें रायपुर रेफर कर किया जाएगा। सभी जवान बीएसएफ के 414वीं बटालियन के हैं।

घायल जवानों में एएसआई नरेश सिंह, कांस्टेबल भगवान सिंह, कांस्टेबल निरंजन सिंह, कांस्टेबल आलोक सिंह और गणपति वसन के नाम शामिल हैं। वहीं चालक भी इस आईईडी ब्लास्ट में जख्मी हो गया है। आपकों बतादें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 12 नवंबर को नक्सल प्रभावित 18 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए। इसमें बस्तर संभाग की 12 सीट और राजनांदगांव जिले की 6 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया।