Raipur Cyber Crime Case: अबे बुढ़ऊ इस उम्र में किससे फेसबुक दोस्ती कर ली है...जो अश्लील वीडियो भेज रहा है। अरे भाई साहब आपका फेसबुक देखो तो कितनी गंदी-गंदी वीडियो डाल रहा...उसे अनफ्रेंड करो....कुछ इस तरह के ताने रोज सुबह सुनने को मिलते हैं तिल्दा के एक कारोबारी को। (Crime) दरअसल 50 वर्षीय कारोबारी के फेसबुक अकाउंट को साइबर क्रिमिनलों ने हैक कर लिया है। (Cyber Crime) इसके बाद उसमें सुबह से लेकर देर रात तक अश्लील वीडियो, क्लीपिंग, फोटो भेज रहे हैं। (Cyber Crime News) इससे उनके फ्रेंडलिस्ट में जुड़े दूसरे लोग शर्मिंदा होते हैं। (Raipur Cyber Crime) नाराज होकर कारोबारी को खरी-खोटी सुना रहे हैं। (Online Cyber Crime) ऐसा पिछले 15 दिनों से हो रहा है। पीड़ित कारोबारी अपने रिश्तेदारों और मित्रों की खरी-खोटी सुन-सुन कर परेशान हैं।