आरोपियों ने 2023 और 2024 में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरी करना स्वीकारा है। चार ऐसे मामले बिलासपुर, भिलाई और डोंगरगढ़ के शामिल हैं। फरार आरोपी रोहित उर्फ गोलू की तलाश जारी है। आरोपियों के गैंग को पकड़ने में बीएन. मिश्रा प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक आरके बोर्झा भिलाई, उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौकी दुर्ग, उप निरीक्षक राकेश वर्मा जीआरपी रायगढ़, भास्कर पाणिग्राही रायगढ़ समेत आरक्षकों की टीम शामिल थी।