19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से लड़ने सभी 70 कांग्रेस विधायक देंगे अपनी निधि के 2- 2 करोड़

मिसाल : कांग्रेस विधायक दल की वर्चुअल बैठक में फैसला- टीकाकरण महाअभियान में खर्च होगी 140 करोड़ की राशि
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से लड़ने सभी 70 कांग्रेस विधायक देंगे अपनी निधि के 2- 2 करोड़

कोरोना से लड़ने सभी 70 कांग्रेस विधायक देंगे अपनी निधि के 2- 2 करोड़

रायपुर . छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी विधायकों ने कोरोना महामारी से लडऩे के लिए मदद की बड़ी मिशाल पेश की है। कांग्रेस के सभी विधायकों ने टीकाकरण महाअभियान के लिए वर्ष 2021-22 में मिलने वाली विधायक निधि की राशि देने का फैसला लिया है।

विधायक को प्रतिवर्ष दो करोड़ रुपए की विधायक निधि मिलती है। वर्तमान में कांगे्रस के कुल 70 विधायक है। इसमें मुख्यमंत्री सहित मंत्री भी शामिल हैं। इस हिसाब से टीकाकरण महाअभियान के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि जुटाई जाएगी। इससे पहले कांग्रेस के विधायकों ने अपने एक महीने का वेतन भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया था।

Read More : सरकारी मुआवजे से नहीं जाएगा जीवनभर का दर्द, अस्पताल प्रबंधन पर हो सख्त कार्रवाई

संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि यह फैसला कांग्रेस विधायक दल की वर्चुअल बैठक कर लिया गया। इसमें कुछ साथियों से टेलीफोन के जरिए भी चर्चा की गई है। इसमें सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि अपने फंड की राशि को व्यय करने का अधिकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंप दिया जाए है। मंत्री चौबे ने बताया, कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों की वर्चुअल बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और इसकी रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई।

विधायक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 1 मई से राज्य में शुरू होने जा रहे नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण महा अभियान में अपनी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

Read More : काम की खबर : होम आइसोलेशन में जरूरत पड़ी तो अब घर आकर इलाज करेंगे डाक्टर