8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mini City Bus: रायपुर में दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन तक सिर्फ 25 रुपये होगा किराया, ट्रैफिक से भी मिलेगी राहत

Raipur News: ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ लोगों को निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटेगी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification
Mini City Bus

रायपुर में दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें (Photo AI)

Mini City Bus: रायपुर शहर में आज से आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इन बसों के शुरू होने से शहरवासियों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी और रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख मार्गों पर आवागमन आसान होगा। खास बात यह है कि रेलवे स्टेशन तक का किराया मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है, जिससे यात्रियों को किफायती सफर का विकल्प मिलेगा। नई बसों के संचालन से ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ लोगों को निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटेगी, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है।

Mini City Bus: हर 15 से 20 मिनट में मिलेगी बस

ये बसें टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन और पचपेड़ी नाका होते हुए आईएसबीटी तक चलेंगी। यात्रियों के लिए टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक किराया 25 रुपये तय किया गया है। संचालन की शुरुआत 45 दिनों के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की जा रही है। बसें हर 15 से 20 मिनट में उपलब्ध होंगी, जिससे शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। शहरवासियों को इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

दो रूट तय

इसमें पहला रूट टाटीबंध चौक से शुरू होकर आमापारा होते हुए रेलवे स्टेशन तक रहेगा। वहीं दूसरा रूट अंतरराज्यीय बस स्टैंड भांटागांव से शुरू होकर संतोषी नगर चौक होते हुए पचपेड़ी नाका चौक, सिद्धार्थ चौक, कालीबाड़ी और घड़ी चौक से रेलवे स्टेशन तक का है।

ट्रैफिक कम करने में भी मिलेगी मदद

शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना बेहद जरूरी माना जाता है। रायपुर में शुरू होने जा रही यह मिनी बस सेवा भी इसी दिशा में एक अहम पहल है। जब लोगों को नियमित और भरोसेमंद बस सुविधा मिलेगी तो निजी दोपहिया और चारपहिया वाहनों का उपयोग कुछ हद तक कम हो सकता है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ

बसों में यात्रा के लिए लगभग दो रुपये प्रति किलोमीटर का किराया लगेगा। इन मिनी बसों का उद्देश्य शहर के भीतर आवागमन को सरल बनाना और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना है। बसों के संचालन से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। ये बसें शुरुआती दौर में सुबह साढ़े छह बजे से चलेंगी। ट्रायल के तौर पर बसें फिलहाल दो रूटों पर चलेंगी।