12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव के लिए पुलिस की सख्ती: दो माह में 852 शराब तस्कर, 230 चाकूबाजों को भेजा जेल

CG Election 2023: जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस पिछले दो माह से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों पर सख्ती कर रही है।

2 min read
Google source verification
852 liquor smugglers, 230 knifemen sent to jail in 2 months

चुनाव के लिए पुलिस की सख्ती

रायपुर। CG Election 2023: जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस पिछले दो माह से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों पर सख्ती कर रही है। शराब तस्कर, चाकूबाज, सक्रिय गुंडे-बदमाश से लेकर वारंटियों की गिरफ्तारी चल रही है। पुलिस के मुताबिक पिछले 2 माह में आबकारी अधिनियम के तहत 852 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। नारकोटिक्स के 40 प्रकरण दर्ज किए गए, जिसमें 350 किलो गांजा और अन्य मादक पदार्थ जब्त किया गया। आर्म्स एक्ट के तहत 226 प्रकरण दर्ज कर 230 लोगों को जेल भेजा गया। 233 चाकू-गुप्ती और तलवार जब्त किया गया। 2 देसी कट्टे भी आरोपियों से बरामद किया गया। 1570 लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा कराए गए हैं।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पर जोर

पुलिस ने विशेष अभियान के तहत धारा 151 में 1347 लोगों को गिरफ़्तार किया। धारा 109 के तहत 72 धारा 110 के तहत 348 और धारा 107,116 के तहत कुल 4 हजार 713 लोगों पर कार्रवाई करते हुए बाउंडओवर कराया गया। इसी तरह आदतन बदमाशों के विरुद्ध अभियान में कुल 33 बदमाशों को ज़िलाबदर करने प्रकरण बनाकर भेजा गया है। इनमें से 3 आदतन अपराधियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पेश किया गया है। गिरफ़्तारी और स्थायी वारंटियों के खिलाफ भी व्यापक अभियान चलाते हुए पिछले 2 माह में कुल 2 हजार 310 वारंट तामिल कराया गया।

यह भी पढ़े: PM Modi in CG : कांकेर पहुंचे PM मोदी, विजय संकल्प रैली में कर सकते हैं चुनावी घोषणा

3 करोड़ से ज्यादा माल जब्त

जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसमें अब तक 3 करोड़ 26 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और क़रीब 1 करोड़ 95 लाख नगद जब्त किया गया है। पुलिस को सफलता मिली है। नगद और जेवर सहित कुल 5 करोड़ 21 लाख की जब्ती हुई है।

शांतिपूर्ण रहा झांकी विसर्जन

राजधानी में गणेश झांकी विसर्जन यात्रा भी शांतिपूर्ण निकली। इस बार चाकूबाजी की घटना नहीं हो पाई। इसके अलावा डीजे, धुमाल, लाउडस्पीकर, प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 70 से अधिक डीजे-धुमाल जब्त किए गए हैं।

दो का जिलाबदर

बुधवार को दो हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ जिलाबदर का आदेश जारी हो गया। उरला के विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर के खिलाफ वर्ष 2018 से वर्ष 2023 के बीच लोगों को डराना धमकाना, गुण्डागर्दी, अवैध रूप से चाकू लहराना, जुआ खेलना जैसे 6 अपराध थाने में दर्ज थे। इसी तरह मोहम्मद जुबेर के खिलाफ गुण्डागर्दी करना, मारपीट करना, चाकूबाजी करना, गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देना, कैंची से वार करना, लूटपाट जैसे 11 अपराध दर्ज थे। जिला प्रशासन से दोनों का जिलाबदर आदेश जारी हो गया है। आरोपी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार के सीमाओं में बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़े: CG Election 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से सीएम बघेल की मुलाकात, चुनावी सभा के बाद सामने आया ये वीडियो