22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूपेश बघेल सरकार में मंत्री बने अमरजीत भगत, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Amarjeet Bhagat: सीतापुर से चार बार के विधायक अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) भूपेश बघेल सरकार (Bhupesh Baghel Govt) के 13 वें मंत्री बने हैं।

2 min read
Google source verification
amarjeet bhagat

भूपेश बघेल सरकार में मंत्री बने अमरजीत भगत, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

रायपुर. सीतापुर से चार बार के विधायक अमरजीत भगत (Amarjeet Bhagat) भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार के 13 वें मंत्री बने हैं। शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के दरबार हॉल में अमरजीत सिंह भगत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही एक मंत्रीपद खाली पड़ा था। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि अमरजीत भगत को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा, लेकिन कांग्रेस आलाकमान द्वारा मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अमरजीत भगत को यह मंत्री पद दे दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भूटान यात्रा की वजह से शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए ।

शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री रविन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, शमोहम्मद अकबर, शिव डहरिया, प्रेम साय सिंह, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेड़िया, पीएल पुनिया, मोहन मरकाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित विधायकगण एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सुरेन्द्र कुमार जायसवाल भी मंच पर उपस्थित थे।

जानें सीएम भूपेश बघेल कैबिनेट में 13वें मंत्री बनने जा रहे अमरजीत भगत का अब तक राजनीतिक सफर

PCC की रेस में मनोज मंडावी और अमरजीत भगत पर इन वजहों से भारी पड़े मोहन मरकाम

आदिवासी नेता मोहन मरकाम ने संभाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Amarjeet Bhagat से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग