आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका विधान सभा का घेराव प्रदेश भर से पच्चास हजार से भी ज्यादा संख्या मे विभिन्न मार्गो से पहुंचेगे रायपुर राजधानी। संयुक्त मंच के प्रान्तीय संयोजक मण्डल के सदस्य सरिता पाठक रुक्मणी सज्जन हेमा भारती गजेन्द्र झा संतोषी वर्मा कल्पना चंद पिंकी ठाकुर सुचित्रा मानिकपुरी में संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर आरोप लगाया कि चुनावी वायदा पूरा करने से सरकार चार साल से सिर्फ आश्वासन ही दे रही है जिससे आक्रोसित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाये अपने अपने जिले में दिनांक 23 जनवरी से लगातार अनिश्चित कालिन हड़ताल पर है, जिसके कारण महिला बाल विकास पूर्णतया लोकवा ग्रस्त हो गया है उसके बाद भी शासन प्रशासन की ऐठ नही जा रही है और शासन की हठधर्मिता और दमन कारी नितियों के कारण कार्यकर्त्ता सहायिकाओं में काफी आक्रोस है और हडताल के कारण हितग्राही प्रभावित हो रहे है।
संघ के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि अनिश्चित कालिन हड़ताल का 39 वां दिन है लेकिन सरकार गुंगी बहरी बनी हुई है और प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा भी अभी तक नहीं की है जिससे आक्रोसित आंगनबाड़ी कार्यकत्ता सहायिकाये हड़ताल को तेज करते हुये दिनांक 4 मार्च को विधान सभा घेरने की रणनीति बनाई है रणनीति के तहत पच्चास हजार से ज्यादा की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता सहायिकाये रायपुर राजधानी विभिन्न मार्ग से पहुचेगे धरना स्थल तूता नया रायपुर से 11.00 विधान सभा पैरने निकलेगे।