28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविदा कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा ,16 तारीख से लेकर 20 तारीख तक दिखेगा असर

संविदा कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा ,16 तारीख से लेकर 20 तारीख तक दिखेगा असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

jitendra dahiya

•

Updated: 8 Jan 2023, 10:01 PM IST

संविदा कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा ,16 तारीख से लेकर 20 तारीख तक दिखेगा असर

संविदा कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की घोषणा ,16 तारीख से लेकर 20 तारीख तक दिखेगा असर

रायपुर। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री के द्वारा नियमितीकरण की घोषणा नहीं होने पर 30 जनवरी से अनिश्चित्कालीन आंदोलन की तैयारी की जा रही है। प्रदेश में संविदा कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित नियमितीकरण की मांग पर राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का कोई सकारात्मक रूख़ न दिखाने पर संविदा कर्मचारियों के मन मे भारी आक्रोश है। इस बारे में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित प्रान्तीय बैठक में निर्णय लेकर संविदा कर्मचारियों ने 16 जनवरी से आंदोलन का आगाज़ कर दिया है ।

इस बारे में जानकारी देते देते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में समस्त विभागों के संघों के प्रतिनिधि और जिला तथा विकासखंड स्तर के पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए तथा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि 16 जनवरी से 20 जनवरी तक पूरे प्रदेश भर में संविदा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे तथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय से 26 जनवरी को संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की घोषणा करने हेतु अपील करेंगे इस बारे में शासन प्रशासन का कोई सकारात्मक रुख ना होने की स्थिति में 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन पूरे प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा ।

इस संबंध में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार कुर्रे तथा हेमंत सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में कई बार शासन के प्रतिनिधियों से मुलाकात हेतु समय मांगता रहा है तथा संवाद के माध्यम से अपनी बात रखना चाहता था किंतु शासन द्वारा संवाद हेतु महासंघ को किसी भी प्रकार का कोई प्रतिउत्तर ना देने के कारण राज्य के संविदा कर्मचारी अब आंदोलन पर जाने पर विवश हो गए हैं ।

छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी शीतकालीन विधान सभा सेशन में भी अपने नियमितीकरण की घोषणा को लेकर काफ़ी आशान्वित थे जिस पर सरकार ने कुछ भी नहीं किया ऐसे में कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है । 54 विभागों के समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा इस हड़ताल की घोषणा से आम जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है ।