
आत्मानंद विद्यालय (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Atmanand School Admission 2026: प्रदेश के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू होगी। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा। प्रदेश में वर्तमान में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिन्दी माध्यम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं, जिनमें नए सत्र के लिए प्रवेश दिए जाएंगे।
रायपुर जिले में 36 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हैं। यदि किसी विद्यालय में सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो छात्रों का चयन कंप्यूटर आधारित लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया 6 मई से 10 मई 2026 के बीच पूरी की जाएगी, जबकि अन्य प्रवेश संबंधी कार्यवाही 11 मई से 15 मई तक की जाएगी। सह-शिक्षा वाले विद्यालयों में कुल सीटों का 50 प्रतिशत छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगा। यदि छात्राओं की संख्या कम रहती है, तो इन सीटों को छात्रों से भरा जा सकेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने यह आदेश जारी किया है।
प्रत्येक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकेगा। वहीं, जो छात्र पहले से इन विद्यालयों में अध्ययनरत हैं, उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाली सोसायटी को होगा। कक्षा छठी और 9वीं में प्रवेश सोसायटी के निर्णय के अनुसार होगा। कक्षा पहली में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मई 2026 तक 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होना अनिवार्य है।
आत्मानंद स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती, 6 दिन में 10 हजार आवेदन- राजधानी रायपुर के 31 आत्मानंद स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 6 दिन में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। भर्ती प्रक्रिया के तहत व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार पदों पर भर्ती की जाएगी… पूरी खबर पढ़े
स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में शिक्षक भर्ती पर गंभीर आरोप, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार में नियमों से हटकर बदलाव- जशपुर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की हालिया शिक्षक भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। नगर पंचायत कुनकुरी के अध्यक्ष विनयशील द्वारा उठाए गए सवालों के बाद मामला अब स्थानीय स्तर से निकलकर प्रदेशव्यापी चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस पूरी भर्ती प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
26 Mar 2026 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
