20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B.Ed में 14 हजार, D.El.Ed में 6 हजार से ज्यादा सीटें अलॉट, शासकीय कॉलेज रायपुर में टॉप 100 के 23… 21 अगस्त तक प्रवेश

B.Ed-D.El.Ed Admission: B.Ed में 14,005 और D.El.Ed में 6,379 सीटें अलॉट की गई हैं। शासकीय कॉलेज रायपुर में टॉप 100 के 23 अभ्यर्थियों को सीट मिली है। अभ्यर्थी 21 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

अनुराग सिंह

Aug 20, 2026

NIC Counselling

बीएड-डीएलएड प्रवेश (photo source- Patrika)

रायपुर@अनुराग सिंह। B.Ed-D.El.Ed Admission: छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने राज्य के शिक्षा महाविद्यालयों में बीएड व डीएलएड प्रवेेश के लिए काउंसिलिंग के पहले चरण की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बीएड की 14005 सीटें और डीएलएड में 6379 सीटें अलॉट की गई हैं। पहली सूची में बीएड में 20178 स्टेट रैंक और डीएलएड में 21775 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को सीट अलाॅट की गई हैं।

बात करें शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर की तो बीएड प्रवेश के लिए यहां टॉप 10 में से 4 और टॉप 100 में से 23 को सीट अलॉट हुई हैं। ऐसे ही डाइट रायपुर में डीएलएड प्रवेश के लिए टॉप 10 में से एक अभ्यर्थी और टॉप 100 में से 17 को यहां सीट अलॉट हुई। शिक्षा महाविद्यालय में 73 सीट और डाइट में 94 सीट अलाॅट की गई हैं। राज्य में बीएड की 14495 और डीएलएड की 6710 सीटें हैं। लिस्ट के बाद अब अभ्यर्थियों को 21 अगस्त तक कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।

शासकीय कॉलेज रायपुर में 18693, डाइट में 17047 रैंक वालों को मिली सीट

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में बीएड के लिए 73 सीट में रैंक 1 से 18693 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को अलाॅट की गई है। वहीं जनरल कैटेगरी में स्टेट रैंक 70 से लेकर 3085 रैंक तक अभ्यर्थियों को सीट मिली हैं। जिनमें स्टेट रैंक के टाॅप 10 में से रैंक 1, रैंक 3, रैंक 4 और रैंक 7 को सीट अलाॅट हुई है। टाॅप 100 में 23 अभ्यर्थी शामिल हैं। साथ ही डाइट रायपुर में डीएलएड प्रवेश के लिए 94 सीट अलॉट हुई। जनरल कैटेगिरी में 86 से 1740 स्टेट रैंक वालों को सीट अलॉट की गई हैं। टाॅप 100 के 17 अभ्यर्थी और टाॅप 10 में रैंक 2 की ही पहली पसंद डाइट रायपुर रहा।

डाइट में 100 रैंकर्स में से 56

अभ्यर्थियों की ओर से डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डाइट) को ज्यादा पसंद किया गया है। बात करें रैंक की तो डीएलएड में प्रवेश के लिए टाॅप 10 स्टेट रैंकर्स में से 7 को डाइट में सीट अलॉट हुई। ऐसे ही 50 में 27 अभ्यर्थी और 100 में 56 अभ्यर्थियों को डाइट में सीट मिली। यानी डीएलएड करने के लिए टॉप रैंकर्स में से 56 फीसदी की पसंद डाइट ही रही।

पहले चरण में चार सूची होगी जारी

पहले चरण की काउंसिलिंग के तहत चार सूची जारी की जाएगी। पहली सूची में प्रवेश की प्रक्रिया 21 अगस्त तक पूरे हो जाने के बाद दूसरी सूची दावा आपत्ति के लिए 25 अगस्त को जारी की जाएगी। फिर द्वितीय सूची 27 अगस्त को जारी होगी। प्रवेश 27 अगस्त से 2 सितंबर तक लेना होगा। तृतीय सूची दावा आपत्ति के लिए 7 सितंबर और तृतीय सूची 9 सितंबर को जारी होगी। जिसके बाद प्रवेश 9 से 11 सितंबर तक लेना होगा। ऐसे ही चौथी सूची दावा आपत्ति के लिए 15 सितंबर को आएगी फिर चौथी सूची 16 सितंबर को जारी होगी। जिसके आधार पर प्रवेश 16 से 19 सितंबर तक लेना होगा।