20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: ओवर रेट शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, उप निरीक्षक सस्पेंड, दो को नोटिस

Chhattisgarh News: आबकारी विभाग ने ACB में केस दर्ज होने के बाद उप निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इधर दो अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है..
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh news

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग कार्यालय ( Photo - patrika )

Raipur News: आबकारी विभाग ने ओवर रेट शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को सस्पेंड किया है। वहीं दो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को सस्पेंड कर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने यह एक्शन एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में केस दर्ज होने पर किया है। वहीं दो अन्य आबकारी उप निरीक्षकों को शराब की ज्यादा कीमत पर बिक्री और तय सीमा से ज्यादा शराब बेचने के मामले में शो-कॉज नोटिस दिया गया है।

Chhattisgarh News: तय कीमत से अधिक रेट पर शराब बेचा

मामले की शिकायत के बाद ACB ने आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग के खिलाफ ओवर रेट शराब बेचने का केस दर्ज किया था। आरोप है कि तय सीमा से ज्यादा शराब बेचने और ओवर रेट लेकर काली कमाई कर रहा था। दूसरी ओर केस दर्ज होने के बाद विभागीय कार्रवाई हुई है।

बालोद में जब्त की शराब

दूसरे मामले में आशाराम शाक्य, आबकारी उप निरीक्षक और तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ग्राम अरकार, जिला बालोद में शराब जब्त की गई थी। जब्त पेटियों में मिली शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम की जांच में निर्धारित बिक्री सीमा से अधिक मात्रा में थोक में शराब बेचने की बात सामने आई। उन्हें 7 दिन में जवाब देने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

ओवर रेट पर शराब बेचने का मामला

तीसरी कार्रवाई पी. माधव राव, तत्कालीन आबकारी उप निरीक्षक, जिला बलौदाबाजार के खिलाफ देशी कंपोजिट रोहासी की विदेशी शराब दुकान में तय कीमत से ज्यादा दाम पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी। इस मामले में भी उन्हें शो-कॉज नोटिस दिया गया है और 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।