
Mahadev Satta App: स्टॉक मार्केट क्रैश होने की एक वजह सोशल मीडिया में महादेव बुक बैटिंग स्कैम को भी बताया जा रहा है। ईडी ने भी अपनी जांच में महादेव बुक बेटिंग स्कैम के करोड़ों रुपए को मनीलॉन्ड्रिंग के जरिए शेयर बाजार में निवेश करना बताया गया है। जांच के दौरान शेयर बाजार से लिंक का पता चला था। इसमें दुबई स्थित कथित हवाला ऑपरेटर हरि शंकर टिबरेवाल से जुड़े डीमैट खातों से 1100 करोड़ रुपए के शेयर जब्त किए गए हैं। इन सभी का कनेक्शन महादेव बुक के प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी से मिला है।
ईडी इन सभी की जांच कर रही है। इस प्रकरण में भोपाल से गिरीश तलरेजा और कोलकाता से सूरज चोखानी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गिरीश और सूरज से पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं प्रकरण की जांच की जा रही है और हवाला और मनीलॉन्ड्रिंग के जरिए रकम खपाई जा रही है। इसमें महादेव बैटिंग ऐप से जुडे़ देशभर के साथ ही विदेशी ऑपरेटर शामिल हैं। इन पैनल ऑपरेटरों के जरिए ही रकम का ट्रांजेक्शन किया जा रहा है।
स्टॉक मार्केट में अचानक लगातार बिकवाली बढ़ने के कारण ही शेयर बाजार क्रैश हु्आ है। बडे़ निवेशकों द्वारा अचानक शेयरों की बिक्री करने से बाजार पर दबाव बढ़ा है। वहीं छोटे निवेशकों को इससे नुकसान हुआ है। यही वजह है कि सेबी चीफ ने स्माल और मिडकैप स्टॉक के संदिग्ध कीमतों को लेकर चेतावनी और चिंता जाहिर की है जिसके बाद स्माल कैप और मिड कैप स्टॉक में भारी बिकवाली देखने को मिली। बिकवाली का एक और मुख्य कारण मुनाफा वसूली और कर संचयन भी आज की बड़ी गिरावट का मुख्य कारण रहा। -अमर सिंह पंडेल, वित्तीय, सलाहकार
Published on:
14 Mar 2024 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
