6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब का स्मार्ट लोकार्पण… 11 माह बाद भी पहाड़ी तालाब का काम अधूरा

CG News: स्मार्ट सिटी कंपनी ने 42 लाख में जिस तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कराया, वह आज भी बदहाल है। तालाब के एक तरफ चल रहा है तो दूसरी तरफ एक हिस्से में ही पानी नजर आता है।

2 min read
Google source verification
raipur.jpg

Raipur news स्मार्ट सिटी कंपनी ने 42 लाख में जिस तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण कराया, वह आज भी बदहाल है। तालाब के एक तरफ चल रहा है तो दूसरी तरफ एक हिस्से में ही पानी नजर आता है। जबकि इस तालाब के संरक्षण नाम पर 26 अप्रैल 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से लोकार्पण कराने का बोर्ड लगा दिया गया है, लेकिन इस तालाब की हालत नहीं सुधरी।

यह भी पढ़ें: धमतरी में बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में ग‍िरी बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत...पसरा मातम

तालाबों के संरक्षण को लेकर निगम प्रशासन गंभीर नजर नहीं आता है। कुशालपुर का पहाड़ी तालाब पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड 42 में आता है। 42 लाख रुपए का प्लान इस तालाब का सौंदर्यीकरण कराने के लिए बनाया गया, लेकिन न तो गहरीकरण हुआ और न ही तालाब जैसा स्वरूप बना। केवल पचरी और लाइटें जरूर लगाई गई है। जबकि इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह तालाब निस्तारी का एक मात्र साधना है।

तालाब में पानी रहने से भूजल स्तर भी ठीक रहेगा और लोगों के घरों का बोरवेल गर्मी के महीनों में नहीं सूखेगा। इसी उद्देश्य से स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुशालपुर के पहाड़ी तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर 42 लाख रुपए का हिसाब-किताब बराबर हुआ। परंतु जमीनी स्तर की तस्वीर चौंकाने वाली है। काम अधूरा है और पानी केवल पचरी वाले हिस्से में ही बचा है।

तालाब का बाकी रकबा खेत जैसा

इस तालाब के पास पहुंचने पर दूर से ही 42 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण के बोर्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्रियों, विधायक और नेता प्रतिपक्ष, पार्षद के नाम दर्ज नजर आता है। लेकिन तालाब का अधिकांश रकबा खेत जैसा दिखाई देता है। जबकि लोकार्पण की तारीख भी 26 अप्रैल 2023 बड़े-बड़े अक्षरों में अंकित की जा चुकी है। हैरानी ये कि ऐसे सौंदर्यीकरण का कोई फायदा या सुविधा तालाब क्षेत्र के लोगों को दूर-दूर तक नहीं मिल रही है। जबकि वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे का कहना है कि काफी प्रयासों के बाद तालाब के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें: Western disturbance: 16 मार्च से फिर तांडव मचाएगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में होगी धुंआधार बारिश तो..Alert जारी

स्मार्ट सिटी के तहत कई तालाबों का सौंदर्यीकरण कराया गया है। इसके साथ ही गंदगी रोकने के लिए एसटीपी भी लगाने का काम चल रहा है। पहाड़ी तालाब कुशालपुर को संरक्षित करने के लिए कई काम हुए हैं। -आशीष मिश्रा, महाप्रबंधक, जनसंपर्क स्मार्ट सिटी