
देह व्यापार के लिए छत्तीसगढ़ से किडनैप हुई लड़कियों को बिहार पुलिस ने किया बरामद, बेचने की तैयारी में था तस्कर
रायपुर. छत्तीसगढ़ और झारखंड से 7 लड़कियों की मज़बूरी का फायदा उठाकर उन्हें अच्छी नौकरी और पैसों का झांसा देकर बिहार के रोहतास जिले में ले जाय गया था। जहां उन्हें देह व्यपार के लिए बेचा जाने वाला था। लड़कियों को जब इसकी भनक लगी तो वो किसी तरह वहां से भाग निकली।
वहां से भागने में सफल रही तीन लड़कियां स्थानीय थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उनके बताये जगह पर छापा मारकर बाकी कि 4 लड़कियों को भी बरमाद कर लिया।
अंबिकापुर की रहने वाली एक अपह्रत लड़की ने बताया कि वह एक स्थानीय होटल में काम करती थी। अमित नाम के व्यक्ति ने अच्छी नौकरी और पैसों का लालच दिया और रामानुजगंज चलने को कहा। रास्ते में उन्होंने उसे नशीले दवाइयां खिला दी जिससे वह बेहोश हो गयी।
अमित लड़कियों को दुर्गा देवी नाम की महिला को बेचने की तैयारी में था। इसके लिए दुर्गा देवी ने उसे 40 हजार रुपये भी दिए थे। जब लड़कियों को उनके मनसूबे के बारे में भनक लगी तो वो वहां से भाग निकली और स्थानीय थाने में जाकर पूरी बात बताई।
पुलिस ने छापा मार कर बाकी की चार लड़कियों को बरामद कर लिया। बरामद लड़कियों में से 6 छत्तीसगढ़ की और एक झारखंड की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
Published on:
09 Jan 2020 07:51 pm
