8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपर CM तो कौशल्या भाभी है… BJP के रैप सॉन्ग पर कांग्रेस नेता दीपक बैज का बड़ा बयान

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में ‘सुपर CM’ को लेकर BJP-कांग्रेस के बीच पोस्टर वार तेज हो गया है। भाजपा के रैप सॉन्ग पर दीपक बैज ने पलटवार करते हुए सरकार पर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification
Super CM Controversy

भाजपा की ओर से जारी रैप सॉन्ग (Photo Source- Patrika Create)

Super CM Controversy: छत्तीसगढ़ की राजनीति में ‘सुपर CM’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरू हुआ पोस्टर वार अब सोशल मीडिया और रैप सॉन्ग तक पहुंच गया है। दोनों दल एक-दूसरे पर निशाना साधने के लिए पोस्टर, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा ले रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने एक नया रैप सॉन्ग जारी कर कांग्रेस के पूर्ववर्ती कार्यकाल पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के इस रैप सॉन्ग के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया है।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर रैप सॉन्ग शेयर करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। वीडियो में ‘सुपर CM, सुपर पावर, सुपर घोटाला, छत्तीसगढ़ का जिसने निकाला दिवाला’ जैसे शब्दों के जरिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया है। भाजपा के रैप सॉन्ग में कांग्रेस शासनकाल के दौरान सामने आए चर्चित मामलों और राजनीतिक विवादों का भी जिक्र किया गया है।

BJP Congress War: रैप सॉन्ग में सौम्या चौरसिया का भी जिक्र

भाजपा के इस वीडियो में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान चर्चित रहीं अधिकारी सौम्या चौरसिया का भी उल्लेख किया गया है। भाजपा ने पुराने राजनीतिक मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और कथित घोटालों को लेकर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस शासनकाल में सत्ता के आसपास एक ऐसा प्रभावशाली तंत्र तैयार हो गया था, जिसे लेकर लगातार सवाल उठते रहे। अब इन्हीं मुद्दों को रैप सॉन्ग के जरिए जनता के बीच पहुंचाने की कोशिश की गई है।

दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा के रैप सॉन्ग पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों पर बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए पोस्टर और वीडियो के जरिए राजनीतिक टाइम पास किया जा रहा है। बैज ने कहा कि भाजपा को इस तरह के पोस्टर और वीडियो जारी करने के बजाय अपनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनता के सामने जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ने अब तक जनता के लिए क्या काम किया है, इसकी जानकारी भाजपा को देनी चाहिए।

‘सुपर CM तो कौशल्या भाभी है’

‘सुपर CM’ के मुद्दे पर दीपक बैज ने भाजपा पर ही पलटवार कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सुपर CM तो हमारी कौशल्या भाभी है। कौशल्या भाभी तो खुद कह रही हैं कि मैं सुपर CM हूं।” बैज ने आगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नाम लेते हुए उन्हें भी ‘सुपर CM’ बताया। इस तरह उन्होंने भाजपा के लगाए जा रहे आरोपों को पलटते हुए राज्य सरकार के भीतर प्रभावशाली चेहरों को लेकर सवाल खड़े करने की कोशिश की।

‘सौम्या चौरसिया तो एक अधिकारी थी’

सौम्या चौरसिया को लेकर भाजपा के हमले पर भी दीपक बैज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “सौम्या चौरसिया तो एक अधिकारी थी।” बैज के इस बयान के बाद ‘सुपर CM’ को लेकर चल रही राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच यह सियासी तकरार फिलहाल सोशल मीडिया के जरिए लगातार आगे बढ़ रही है। पोस्टर के बाद वीडियो और अब रैप सॉन्ग के जरिए दोनों दल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ‘सुपर CM’ का यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और ज्यादा चर्चा का विषय बन सकता है।