
CG Election 2023 : बीजेपी निकालेगी विजय संकल्प यात्रा, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह भी होंगे शामिल, तैयारियां हुई तेज
रायपुर. विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत लगा रही है। इसीलिए लगातार पार्टी के बड़े नेता छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इसी कड़ी में महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया।
रायपुर में एक सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला और आरोप पत्र जारी किया। अब जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प यात्रा निकालने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत 12 सितंबर को दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से होगी। पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रायपुर में इस यात्रा का विलय होगा। इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेगी।
पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह भी होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक इस विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं। वहीं समापन में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। सूचना है कि भाजपा इस यात्रा को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ बैठक ली है। जिसमें 24 बिंदुओं पर चर्चा हुई है।
Published on:
04 Sept 2023 04:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
