28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन से आए फर्जी मेल के फेर में फंसा रायपुर का कारोबारी, गंवाई बड़ी रकम

रायपुर का एक कंप्यूटर कारोबारी लाखों की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने चीन के शंघाई शहर से कारोबारी का लेन-देन जिस कंपनी से होता है, उस कंपनी के नाम से एक ईमेल भेजा और ऑफिशियल एकाउंट बदल जाने की जानकारी दी और उस एकाउंट में देनदारी के 27 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा करवा लिया है। बाद में कारोबारी को इसका पता चला। कारोबारी की शिकायत पर गोलबाजार पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 19 Jun 2021, 1:42 AM IST

चीन से आए फर्जी मेल के फेर में फंसा रायपुर का कारोबारी, गंवाई बड़ी रकम

चीन से आए फर्जी मेल के फेर में फंसा रायपुर का कारोबारी, गंवाई बड़ी रकम

रायपुर. मिलेनियम प्लाजा में कमल किशोर अग्रवाल के कंप्यूटर पार्ट्स का कारोबार है। कमल अपने कारोबार के लिए कंप्यूटर पार्ट्स चाइना के शंघाई की प्रिंटरमाइनिंग लिमिटेड कंपनी से मंगवाते हैं। उन्होंने कंपनी से माल मंगवाया था, लेकिन भुगतान नहीं किया था। इस बीच फरवरी में उनको ब्रिजगेड एट द रेट प्रिंटरमईन डॉट कॉम से ईमेल आया। और कारोबारी को बताया कि उनका लेन-देन वाला ऑफिशियल एकाउंट बदल गया है। अब सारा भुगतान उसमें करना है। कारोबारी ने उस एकाउंट में कंपनी से माल मंगवाने के एवज में 27 लाख 75 हजार 340 रुपए जमा कर दिया। बाद में कारोबारी ने दोबारा माल मंगवाने के लिए संपर्क किया, तो कंपनी की ओर से पूर्व भुगतान के संबंध में पूछा गया।
इस पर कारोबारी ने ईमेल के जरिए मिले एकाउंट नंबर में पैसा जमा कराने की जानकारी दी। लेकिन कंपनी वालों ने उन्हें बताया कि इस तरह का कोई भी ईमेल उनकी ओर से नहीं भेजा गया और न ही कोई दूसरा एकाउंट बनाया गया है। किसी दूसरे ने ईमेल भेजकर कारोबारी से लाखों रुपए की ठगी कर ली थी। कारोबारी ने इसकी शिकायत गोलबाजार थाने में की। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
नाइजीरियन गिरोह पर शक
ईमेल भेजकर आमतौर पर नाइजीरियन गिरोह ठगी करते हैं। इस मामले में भी नाइजीरियन गिरोह पर आशंका है। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।