23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही… सड़क पर कैमरे कर रहे निगरानी, HSRP लगाते ही पहुंचने लगे चालान

CG News: रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाते ही वाहन चालकों को लगातार ऑनलाइन चालान पहुंच रहे हैं। पिछले दो महीने में करीब 1.50 हजार चालानी कार्रवाई की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 7 Jul 2025, 2:20 PM IST

घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही… सड़क पर कैमरे कर रहे निगरानी, HSRP लगाते ही पहुंचने लगे चालान(photo-unsplash)

घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही… सड़क पर कैमरे कर रहे निगरानी, HSRP लगाते ही पहुंचने लगे चालान(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाते ही वाहन चालकों को लगातार ऑनलाइन चालान पहुंच रहे हैं। पिछले दो महीने में करीब 1.50 हजार चालानी कार्रवाई की गई है। इसमें रॉन्ग, साइड, दोपहिया में तीन सवारी, बिना हेलमेट, सिग्नल जंप करने से लेकर तेज रतार से वाहन चलाना शामिल है।

CG News: सड़क पर कैमरे कर रहे निगरानी

यह कार्रवाई वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाते ही पहुंच रही है। इसके चलते दोपहिया से लेकर चार पहिया के मालिक चालान जमा करने के लिए ट्रैफिक थाना के चक्कर लगा रहे है। इसकी मुय जुर्माना राशि 90 दिन के भीतर जमा नहीं करने पर ऑटोमेटिक कोर्ट चले जाने का डर सता रहा है। जबकि पिछले 5 महीनों से अभियान चलाने के बाद भी 50 फीसदी तक एचएसआरपी नहीं लगा पाई है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 1990 के पहले की वाहनों में अनिवार्य रूप से नए नंबर प्लेट लगाई जानी है। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा दो कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह शहर के गली-मोहल्ले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंजीयन करने के साथ एचएसआरपी लगा रही है।

16 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूल

प्रदेश के 33 जिलों में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों से रेकॉर्ड 1 जनवरी से 25 जून तक 470566 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही उक्त वाहन मालिकों से करीब 16 करोड़ रुपए का का जुर्माना वसूल कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायपुर जिले से 65000 से ज्यादा वाहन शामिल है।

वहीं, सबसे कम नारायणपुर जिले में 970 वाहन शामिल है। बता दें कि यह कार्रवाई इसी अवधि में पिछले साल की अपेक्षा 25 फीसदी अधिक है। हालांकि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को ऑनलाइन चालान भेजे गए थे। लेकिन, अधिकांश की तामिली नहीं हो पाई थी। लेकिन एचएसआरपी लगाते ही चालानी कार्रवाई के सिलसिला लगातार बढ़ रहा है।

एचएसआरपी लगे 3 लाख आवेदन जमा हुए.. 450000लगाया जाना है.. 32 लाख

एआईजी ट्रैफिक संजय शर्मा ने कहा की ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों के खिलाफ अब मेन्युअल नहीं ऑनलाइन चालान जनरेट करने के बाद मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं। आरसी के अपडेट होने के बाद से चालान तत्काल वाहन चालक की फोटो और नंबर प्लेट सहित भेजे जा रहे हैं।

वाहन के आरसी के साथ मोबाइल नंबर- नाम और पता बदलने के कारण अधिकांश चालान की तामिली नहीं हो रही थी। लेकिन, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लगते ही चौक-चौराहों पर लगाए गए कैमरे तुरंत इसे कैच कर रहे हैं। ट्रैफिक नियम तोड़ने ही तत्काल चालान पहुंच रहे हैं।

राज्य पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि चालानी कार्रवाई के डर से ट्रैफिक नियमों का पालन करने वालों की संया में बढ़ेगी। वहीं, सड़कों हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। लेकिन, इसकी ठीक विपरीत सड़क हादसे बढ़ने के साथ ही चालानी कार्रवाई में इजाफा हुआ है।