
CBSE Admit Card 2023
CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2023 Admit Card Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की आगामी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र और स्कूल प्रबंधन अब एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है और बोर्ड ने इसे डाउनलोड करने को कहा है। देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च को और 12वीं की परीक्षा पांच अप्रैल को समाप्त होगी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगा।
बोर्ड के अनुसार, एडमिट कार्ड में रोल नंबर, जन्म तिथि (केवल 10वीं कक्षा के लिए), परीक्षा का नाम, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, पिता / अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, पीडब्ल्यूडी की श्रेणी, एडमिट कार्ड आईडी, विषय जिसमें परीक्षा की तिथि के साथ प्रदर्शित हो रहे हैं, आदि जानकारी होगी। बोर्ड ने स्कूल प्रबंधन, उम्मीदवार और माता-पिता और अभिभावकों से कहा है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरणों की जांच करें और फोटो और अन्य जानकारियों की पुष्टि करने के बाद उचित स्थान पर हस्ताक्षर करें। विवरण में कोई त्रुटि या गलती नजर आए तो स्कूल प्रबंधन के जरिये बोर्ड अधिकारियों और सहायता प्रकोष्ठ में संपर्क करें।
CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2023 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें
चरण 1: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं
चरण 2: स्कूल लॉगिन पेज पर लॉग इन करें।
चरण 3: यूजर आईडी, सुरक्षा पिन और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
यूजीसी नेट 21 फरवरी से
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी कर देगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार सिटी स्लिप फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाना था। ऐसे में किसी भी समय परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। वहीं एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में रिलीज होने की जानकारी एनटीए ने दी थी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए यूजीसी नेट के ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें कि नेट परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च तक किया जाना है।
Published on:
09 Feb 2023 01:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
