
CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का मुख्य बजट पेश करेंगे। इस बार बजट के आकार में 10 से 12 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है। इस हिसाब से बजट का आकार 1 लाख 70 लाख करोड़ हो सकता है। इस बजट में शहरी विकास और उद्योगों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही पूंजीगत व्यय को बढ़ाया जाएगा।
दरअसल, इस बार केंद्र सरकार से करों के रूप में 50 हजार करोड़ अतिरिक्त मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 6000 करोड़ रुपए अधोसरंचना निर्माण के लिए भी मिलेंगे। इसके अलावा किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए नई घोषणाएं हो सकती है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, राज्य सरकार का दूसरा बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा। सरकार को लगभग सवा साल हो गया है,अब जो बजट पेश होगा, वो छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाला होगा। पिछली बार की तुलना में इस बार बजट का आकार बड़ा होगा।
इस साल प्रदेश गठन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह पूर्व पीएम वाजपेयी का जन्मशताब्दी का वर्ष भी है। माना जा रहा है कि ऐसे में सरकार नई घोषणाओं का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा अटल के नाम से कोई पुरस्कार देने की भी घोषणा हो सकती है।
छत्तीसगढ़ का निर्माण 1 नवंबर 2000 को हुआ था। इस समय पहला बजट 5700 करोड़ रुपए का था। इसके बाद बजट के आकार में हमेशा वृद्धि होती रही है। पिछली बार वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्य बजट का आकार 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपए था।
नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद सरकार का पूरा फोकस निवेश पर है। इसके लिए लगातार कई प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार अलग से कर्ज लेने का प्रावधान कर सकती है। पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे के तहत कई सुविधाएं दे सकती है। इसके लिए भी कर्ज की सुविधा दे सकती है। इसके अलावा सरकार शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रावधान करने जा रही है। नए मेडिकल कॉलेज के अलावा नर्सिंग कॉलेज भी खोलने की योजना है।
Published on:
03 Mar 2025 09:11 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
