
CG Budget 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्ष ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रेकी का मुद्दा उठाया और चर्चा की मांग करने लगा। आसंदी ने शून्य काल में चर्चा कराने की बात कही, लेकिन विपक्ष नहीं माना। इस दौरान सदन में जमकर नारेबाजी होने लगी और कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर अपनी बात रखी चाही। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू करने के निर्देश दिए। इससे विपक्ष नाराज होकर गर्भगृह में पहुंच गया और नारेबाजी करने लगा। इसके चलते विपक्ष के 24 विधायक स्वयंमेव निलंबित हो गए। इसके बाद विपक्ष ने पूरे दिन के लिए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।
विधायक पटेल का कहना था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के घर की पुलिस रेकी कर रही है। जिला व जनपद पंचायत के सदस्यों को डराने का काम हो रहा है। सत्ता पक्ष की आपत्ति के बाद हंगामा हुआ और कार्यवाही 10 मिनट के स्थगित कररी पड़ी। दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही विधायक अनिला भेडि़या ने कहा, दंतेवाड़ा से आकर पुलिस रेकी कर रही है। रायपुर की पुलिस क्या कर रही है।
प्रश्नकाल को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष के विधायकों का निलंबन समाप्त कर दिया था। जबकि विपक्ष सदस्य नारेबाजी करते हुए बाहर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन करने लगे। विपक्ष को मनाने की संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। विपक्ष की गैर मौजदूगी में सदन की अन्य कार्यवाही पूरी की गई।
Published on:
01 Mar 2025 08:49 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
