8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Coal Scam Update: IAS रानू, सौम्या और समीर के परिजनों और रिश्तेदारों को नोटिस,जब्त की करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्तियां

CG Coal Scam Update: कोयला घोटाले मामले में कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने अचल संपत्ति के दस्तावेज मिलने की जानकारी दी है। यह नहीं बताया है कि किन लोगों के ठिकानों से कितने की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 19 Aug 2024, 9:20 AM IST

CG Coal Scam Update

CG Coal Scam Update: ईओडब्ल्यू ने कोयला घोटाले में जेल भेजी गई आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई और राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के परिजनों, रिश्तेदारों एवं करीबी लोगों को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए समंस जारी किया है। इसमें छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेजों को जब्त किया गया है। इसमें संपत्तियों का ब्योरा मिला है।

यह भी पढ़ें: Devendra Yadav Arrested: MLA की गिरफ्तारी पर 21 को कांग्रेस का हल्ला-बोल, पूर्व CM ने कहा – सिर्फ बदले की भावना से…देखें Video

CG Coal Scam Update: करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज बरामद

इन प्रॉपर्टियों में बेनामी संपत्तियों की जांच करने के लिए सभी से हिसाब मांगा है। इसका वेरिफिकेशन करने के बाद जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 24 ठिकानों में तलाशी के दौरान करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसकी जांच करने के लिए दस्तावेजों को जब्त किया गया है।

इन सभी का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हिसाब नहीं देने पर इन्हें जब्त किया जाएगा। बता दें कि ईओडब्ल्यू एवं एसीबी ने 16 अगस्त को छत्तीसगढ़ के रायपुर में 5, दुर्ग में 8, महासमुंद में 3, रायगढ़ स्थित 2, कोरबा एवं गरियाबंद में 1-1, राजस्थान के अनूपगढ़ में 2, कर्नाटक के बेंगलूरु में 1 और झारखंड के जमशेदपुर 1 स्थान पर दबिश दी गई थी।

करोड़ों की प्राॅपर्टी

छापेमारी के जद में आने वाले रानू, समीर और सौम्या के परिजन, रिश्तेदारों और करीबी कारोबारियों के ठिकानों से प्रापर्टी के दस्तावेज मिले है। इसमें आवासीय एवं कृषि भूमि, फार्म हाउस, मकान सहित विभिन्न योजनाओं में किए गए निवेश के पेपर्स शामिल है। इन का वेरिफिकेशन करने के लिए साक्ष्य मंगवाए गए है।

यह भी पढ़ें: Naxal News: पहली बार सरेंडर नक्सली बने पुलिस आरक्षक, गोलीबारी छोड़ अब करेंगे देश की सेवा…8 लाख का था इनाम

आय से अधिक सम्पत्तियों को दूसरे राज्यों में खपाने का आरोप

CG Coal Scam Update: जांच एंजेसी अफसरों का कहना है कि आय से अधिक संपत्तियों छिपाने के लिए अपने करीबी लोगों और रिश्तेदारों के माध्यम से दूसरे राज्यों में खपाई गई है। घोटाले से अर्जित ब्लैकमनी से उक्त सपंत्तियों को खरीदने के इनपुट मिले है। इसे देखते हुए संदेह के दायरे में आने वाले सभी लोगों को ठिकानों में दविश दी गई थी।

बता दें कि कोयला घोटाले में इस समय निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या सहित अन्य लोगों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस प्रकरण की जांच ईडी के साथ ही ईओडब्ल्यू की टीम भी कर रही है।