CG Crime: पुलिस के मुताबिक यश शर्मा तेलीबांधा के गली-4 में रहता है। वह सिंधी समाज की शादियों में पंडिताई का काम करता है। 13 अक्टूबर की रात यश खेमानी ने फोन करके उसे बुलाया और घूमने चलने कहा। यश उनके साथ चला गया। यश और यश खेमानी के अलावा कार में तुषार पंजवानी, तुषार पाहुजा और चिराग पंजवानी मिले। सभी मिलकर यश को एक कैफे के पास ले गए और जमकर उससे मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गया। फिर चारों मिलकर उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए। इसके बाद सुबह करीब 7 बजे उसे वीआईपी रोड के सगुन फार्म ले गए।