पूछताछ में आरोपी ओनएक्का स्टेपन ने बताया कि वह ड्रग्स मिस्टर इनोसेंट आलोचुक्वू को उपलब्ध कराता था। इसके एवज में प्राप्त रकम को नजरे आलम के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाता था। उस बैंक खाते वह निकाल लेता था। पुलिस ने नजरे आलम को भी पकड़ लिया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, पासबुक बरामद हुआ है।