
जहां कम अंतरों से हुई हार, वहां अब बढ़े हुए मतदाता बिगाड़ेंगे समीकरण
रायपुर। CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में इस बार मतदाता सूची में बढ़े हुए मतदाता प्रत्याशियों के हार-जीत का समीकरण प्रभावित करेंगे। दरअसल, प्रदेश की 15 विधानसभा सीटों में जीत का अंतर 5 हजार से कम वोटों का रहा है। वहीं अब इन विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 5 हजार से अधिक बढ़ गई है। ऐसे में बहुत हद तक नए मतदाताओं के पास ही इन 15 विधानसभा सीटों में हार-जीत की चाबी होगी। इस मामले में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा सीट थोड़ी अलग है। यहां मतदाताओं की संख्या में उतनी वृद्धि नहीं हुई है। मनेन्द्रगढ़ में 5297 मतदाता बढ़े हैं। वहीं 1728 मतदाताओं के नाम कटे भी हैं। धमतरी की भी लगभग यही स्थिति है। यहां 8466 हजार मतदाता बढ़े है और 5656 मतदाताओं के नाम हटे हैं।
दंतेवाड़ा में बढ़े 17 हजार मतदाता
कम अंतर से हार वाली 15 विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा मतदाता दंतेवाड़ा विधानसभा सीट में बढ़े हैं। यहां 17 हजार 064 मतदाताओं में वृद्धि हुई है। वहीं 2779 मतदाताओं के नाम कटे हैं। जबकि दंतेवाड़ा में हार-जीत का अंतर मात्र 2172 वोट था। इसकी तुलना में कई गुना मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। इसके बाद कोण्डागांव में 12 हजार 526 मतदाता जुड़े है और 2803 के नाम कटे हैं। यहां हार-जीत का अंतर 1796 था।
धमतरी में मिली थी सबसे कम वोट की जीत
पिछले चुनाव में धमतरी ऐसी विधानसभा सीट थी, जहां सबसे कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ था। यहां धमतरी से भाजपा को 464 वोटों से जीत मिली थी। इसके अलावा खैरागढ़ विधानसभा सीट में 870 वोट से जकांछ के प्रत्याशी को जीत मिली थीं। हालांकि देवव्रत सिंह के निधन के बाद हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
यह है 5 हजार से कम अंतर की हार वाली विधानसभा सीटें
मनेन्द्रगढ़ में हार-जीत का अंतर4073 वोट, कुनकुरी 4293, कोटा 3026, तखतपुर 2991, अकलतरा 1854, जांजगीर-चांपा 4188, जांजगीर-चांपा 4188, चंद्रपुर, 4418, पामगढ़ 3061, बलौदाबाजार 2129, धमतरी 464, भिलाई नगर 2849, खैरागढ़ 870, कोण्डागांव 1796, दंतेवाड़ा 2172 और नारायणपुर 2647 वोट था।
इन सीटों पर ऐसे बढ़े और घटे मतदाता
विधानसभा क्षेत्र- बढ़े मतदाता- नाम कटे मतदाता
मनेन्द्रगढ़ - 5297- 1728
कुनकुरी- 11127- 1355
कोटा- 8273- 1571
तखतपुर- 10587- 2267
अकलतरा- 9080- 790
जांजगीर-चांपा- 9381- 1106
चंद्रपुर- 11105- 1936
पामगढ़- 9288- 1315
बलौदाबाजार- 12929- 934
धमतरी-8466- 5656
भिलाई नगर- 8455- 3941
खैरागढ़- 10438- 1779
कोण्डागांव- 12526- 2803
दंतेवाड़ा- 17064- 2779
नारायणपुर- 10388- 1801
(आंकड़े अगस्त में प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक)
इन विधानसभा सीटों में कटे सबसे ज्यादा नाम
1- साजा- 10473
2- भानुप्रतापपुर- 10059
3- भटगांव- 7481
4- प्रेमनगर- 6527
5- कुरुद-6372
6- सिहावा-6335
7- कांकेर- 6083
8-दुर्ग ग्रामीण-6047
9-खुज्जी 5837
10-अंतागढ़- 5746
इन विधानसभा सीटों में जुड़े सबसे ज्यादा नाम
1- रायपुर ग्रामीण- 23692
2-पंडरिया-20156
3- कवर्धा-19698
4- सामरी-18457
5- कसडोल-18339
6- साजा-18034
7- दंतेवाड़ा- 17064
8-प्रेमनगर- 16819
9- अंतागढ़- 16563
10-जशपुर- 16545
(आंकड़े अगस्त में प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक)
Published on:
01 Nov 2023 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
