
CG Election 2025: नगर निगम हो या नगर पालिका और नगर पंचायत, पार्षद बनने के लिए हर उमीदवार अपनी पूरी ताकत झोंक रहा है। व्यक्तिगत के अलावा परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्त भी वोट मांग रहे हैं, लेकिन घर-घर जाकर समर्थन जुटाने के लिए महिलाओं को ज्यादा लगा रहे हैं।
इसके लिए कामकाजी महिलाओं को रोजी देकर प्रचार में लगाया जा रहा है। इसके बदले प्रत्याशी उन्हें 100 से लेकर 300 रुपए तक की रोजी दे रहे हैं। नगर पंचायत, नगर पालिका जैसे इलाकों में प्रचार करने वाली महिलाओं को 100 से 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दे रहे हैं। दूसरी ओर रायपुर शहर में 200 से 300 रुपए रोज दिया जा रहा है।
नगर निगम चुनाव को देखते हुए कई लोगों ने मजदूरी छोड़ दिया है। पार्षद उमीदवारों से मिलकर उनके लिए प्रचार करना शुरू कर दिया है। भीड़ जुटाने के लिए उमीदवार भी अपने वार्ड के मतदाताओं को ही रोजी में प्रचार में लगा रहे हैं। खासकर कामकाजी महिला-पुरुषों को काम छोड़कर प्रचार में लगा रहे हैं। यही हाल ग्रामीण इलाकों का है। सरपंच चुनाव के चलते कई शहरी मजदूर अपने गांव चले गए हैं। अपने-अपने रिश्तेदारों के लिए प्रचार में लग गए हैं।
CG Election 2025: पार्षद प्रत्याशियों ने प्रचार में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी है। लाउड स्पीकर और डीजे वाले प्रचार वाहनों के अलावा घर-घर संपर्क कर रहे हैं। घर-घर प्रचार के लिए रोजी देकर महिलाओं को भेज रहे हैं।
Updated on:
08 Feb 2025 03:15 pm
Published on:
08 Feb 2025 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
