CG Nagar Nigam: नालियां कचरे से बजबजा रही हैं। 40, 45, 50 की संया में हर वार्ड का सफाई ठेका है, लेकिन वार्ड में झाडू और कचरा उठाने का काम एक दिन में कुछ हिस्सों में होता है। वार्ड के सभी मोहल्लों और कॉलोनियों में सफाई का बुरा हाल है। जबकि, जोनों के अमले के अलावा, निगम मुख्यालय में अपर आयुक्त राजेंद्र गुप्ता, उपायुक्त रमाकांत साहू, स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही पदस्थ है, जिनकी जिमेदारी सफाई व्यवस्था का दुरुस्त रखना है।