CG News: दरअसल, प्रदेश के किसान संगठनों की मांग है सरकार 1 नवम्बर से धान की खरीदी करें और किसानों को 3217 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान करें। कैबिनेट में इन दोनों विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इधर, धान खरीदी की तिथि को लेकर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का कहना है, धान कटने के बाद उसमें नमी की मात्रा अधिक रहती है। 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने पर खरीदी केंद्रों में धान की आवक काफी धीमी रहती है, इसलिए खरीदी के लिए 15 नवंबर की तारीख ही उचित है। बता दें कि दीपावली त्योहार की वजह से धान खरीदी की तिथि आगे बढ़ाने की चर्चा है।