5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सुशासन तिहार के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदल सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर और एसपी

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में सुशासन तिहार समाप्त हो गया है। इसके बाद अब बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा तेज हो गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ministry Staff Transfer

महानदी भवन ( फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में सुशासन तिहार समाप्त हो गया है। इसके बाद अब बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा तेज हो गई है। मंत्रालय में इसे लेकर सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार कुछ जिले के कलेक्टर और एसपी को बदल सकती है।

दरअसल, सुशासन तिहार में कई जिलों में शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने की बात सामने आई थीं। इसके अलावा रेत के अवैध खनन और शराब की अवैध तस्करी की शिकायतें भी मिली थी। इसके आधार पर सर्जरी की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। संभावना है कि हरियाणा फार्मूला यहां भी लागू हो सकता है। ऐसे में मंत्रियों की पसंद से आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता है। वहीं मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल भी 30 जून को समाप्त हो रहा है। इस वजह से प्रशासनिक सर्जरी करना और भी जरूरी हो गया है।

हालांकि पिछले दिनों राज्य सरकार ने पांच आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किया था। इसके बाद भी कुछ अफसरों के पास ऐसे कई बड़े विभाग, जिनकी वजह से भी प्रशासनिक सर्जरी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: देश में पहली बार कांग्रेस का दफ्तर अटैच, लखमा और बेटे की करोड़ों की प्रॉपर्टी अटैच जद में… पूर्व CM बघेल ने कसा तंज

मुख्यमंत्री सचिवालय रख रहा है नजर

प्रदेश में कलेक्टर और एसपी के कामकाज की निगरानी मुख्यमंत्री सचिवालय स्वयं कर रहा है। मुख्यमंत्री भी समय-समय में इसकी जानकारी लेते रहते हैं। यही वजह है कि सभी कलेक्टरों के कामकाज की जानकारी है। ऐसे में अच्छा काम करने अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग