
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, संचालक समेत 5 युवतियां गिरफ्तार
रायपुर . छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।राजधानी के खम्हारडीह (खमार्डी) से एक बड़ी खबर आई है। खम्हारडीह पुलिस ने विदा स्पा में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया गायत्री नगर में विदा स्पा है। काफी दिनों से विदा स्पा में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद आज विदा स्पा में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पा के संचालक धनेश मिरी समेत पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है।
पिछले कई महीनों से हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
पिछले कई महीनों से हो रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हो रहा है। शिकायतों के बाद पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। इससे पहले अमलीडीह के इम्प्रेसिया कालोनी के एक फ्लैट और स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था जहा दूसरे राज्यों से महिलाएं और लड़कियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।पुलिस ने अमलीडीह के फ्लैट और स्पा सेंटर में एक साथ छापा मारा, जहां देह व्यापार का चल रहा था। पुलिस ने मौके से 8 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया था।
मई महीने में पकड़े गए और भी रैकेट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देह व्यापार तेजी से अपने पांव पसार रहा है। बतादें कि बीते पांच महीनों में यहां स्पा सेंटर की आड़ में 6 हाईप्रोफाइल जिस्मफरोशी के रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है।
सोशल मीडिया के जरिए चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा
नए जमाने में सब कुछ हाईटेक हो चुका है। देह व्यापार का धंधा भी अब साइबर वर्ल्ड में पहुंच गया है। खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया अब जिस्मफरोशी का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है।
रायपुर में देहव्यापार से जुड़े दलाल सोशल मीडिया वाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। इनमें ग्राहकों का ग्रुप बनाकर कॉलगर्ल के फोटो और रेट शेयर करते हैं। इसके बाद ग्राहक के बताए स्थान पर भेज देते हैं या ग्राहक को अपने ठिकाने पर बुला लेते हैं।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
30 Sept 2019 08:13 pm
