
CG Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में छत्तीसगढ़ की शहरी सरकार के लिए शनिवार को दिन सबसे खास होगा। इस दिन प्रदेश के 173 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम आएंगे। इसमें 10 नगर निगम निगम के महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के लिए 163 पदों के साथ-साथ 3201 वार्ड पार्षदों का भी फैसला होगा।
इस चुनाव में कुल 10 हजार 422 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। मतगणना प्रदेश के सभी 33 जिलों में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले डाकमत पत्रों की गणना होगी। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।
मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के एक दिन पहले ही बैठक कर आयोग ने जरूरी-दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी नजर रखी जाएगी। अप्रिय स्थिति से निपटने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
इस बार सबसे पहले महापौर और अध्यक्षों के मतों की गिनती शुरू होगी। सबसे पहले चिरमिरी के नतीजे घोषित होने के आसार हैं। यहां मतदाताओं की संख्या कम है। महापौर व अध्यक्ष के बाद पार्षद प्रत्याशियों के मतों की गणना की जाएगी। इसके परिणाम देर रात तक जारी होंगे। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 70-70 वार्ड हैं। यहां नतीजे रात तक आने की उम्मीद है। जबकि बाकी नगर निगमों के वार्डों में मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण पहले नतीजे घोषित हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की जैसे विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में भाजपा को सफलता मिली है, वैसे ही नगरीय निकाय के चुनाव में भी सफलता मिलेगी। पिछले 13 महीने में नगरीय निकायों में विकास के अच्छे कार्य हुए है और जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की हम निकाय चुनाव में अपने जीत का रेकार्ड दोहराएंगे। कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातावरण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था के कारण सरकार से निराश है। जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
इनके लिए हुए चुनाव
निकाय- निकाय की संख्या- वार्ड की संख्या
नगर निगम-10-542
नगर पालिका परिषद-49-949
नगर पंचायत-114-1710
कुल- 173-3201
महापौर व अध्यक्ष-970
पार्षद-9452
Updated on:
15 Feb 2025 08:33 am
Published on:
15 Feb 2025 08:32 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
