
भूपेश बघेल की तल्ख टिप्पणी (photo source- Patrika)
CG Political News: बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में एसडीएम पर आदिवासी किसान से मारपीट और उसकी मौत के आरोपों ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है और इसे कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का उदाहरण बताया है।
पंजाब दौरे से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में बघेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रशासनिक अधिकारी ही हिंसा पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि विष्णु देव सरकार के अधीन विभागों के कुछ अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और एक बुजुर्ग आदिवासी किसान की पिटाई से मौत बेहद गंभीर मामला है।
इसके साथ ही उन्होंने होली के दौरान शराब दुकानों को खुले रखने के फैसले पर भी सरकार को घेरा। बघेल ने कहा कि सरकार को त्योहारों और लोगों की भावनाओं की परवाह नहीं है। उनके अनुसार, होली जैसे पर्व पर भी शराब बिक्री की अनुमति देना यह दर्शाता है कि सरकार का ध्यान सिर्फ राजस्व पर है, जनभावनाओं पर नहीं।
Published on:
18 Feb 2026 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
