11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्याशियों की सूची, रेणु जोगी का कटा पत्ता

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की केंंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को विधानसभा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी।
2 min read
Google source verification
renu jogi

नामांकन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्याशियों की सूची, रेणु जोगी का कटा पत्ता

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस की केंंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को विधानसभा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। सूची में 19 नाम हैं। पहले से घोषित उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर को हटाकर दुर्ग ग्रामीण सीट से सांसद ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा गया है।वहीं कोटा से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी रेनु जोगी का टिकट काटकर पूर्व पुलिस अधिकारी विभोर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।बिलासपुर से मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ शैलेष पाण्डे को उम्मीदवार बनाया गया है।

संजारी-बालोद विधायक भैयाराम सिन्हा को पार्टी ने दोबारा मौका नहीं दिया है।सिन्हा की जगह वहां से संगीता सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। धमतरी से विधायक गुरुमुख सिंह होरा फिर से मैदान में हैं। रायपुर उत्तर में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा को दोबारा मौका मिला है। इसके साथ ही सभी 90 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार तय हो गए हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सांसद विक्रम उसेंडी को अंतागढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा का 10 पर कब्जा है। वहीं कांग्रेस ने अपने एकमात्र सांसद ताम्रध्वज साहू को दुर्ग से मैदान में उतार दिया है।

सांसद ताम्रध्वज साहू को विधानसभा का उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल का विकल्प तैयार कर लिया है। नेतृत्व सरकार बनाने को लेकर इतना आश्वस्त दिख रहा है कि उसे जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के चेहरों में खींचतान की चिंता सताने लगी है। इस समय भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत तीन बड़े चेहरे हैं। अगर बात ओबीसी कोटे से मुख्यमंत्री की आई तो भूपेश भारी पड़ते।

ऐसे में ताम्रध्वज साहू मजबूत चेहरा दिख रहे हैं। वे साहू समाज से हैं, जिसकी ओबीसी में सबसे बड़ी भागीदारी है। राहुल गांधी उनको लगातार प्रमोट भी कर रहे हैं। चरणदास महंत ने भी ताम्रध्वज को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लडऩे की बात बढ़ाई थी। लेकिन नेतृत्व ने उन्हें निश्चित पराजय वाली सीट से नहीं उतारकर ऐसी सीट से उतारा जहां उम्मीदवार पहले ही घोषित हो चुका था।

धमतरी : गुरुमुख सिंह होरा

जैजैपुर : अनिल कुमार चंद्रा

पंडरिया : ममता चंद्राकर

कांग्रेस की नई सूची मेंं एक सांसद, एक विधायक और तीन पूर्व विधायकों का नाम है। धरसीवां से पूर्व उम्मीदवार अनिता शर्मा पर पार्टी ने दोबारा भरोसा किया है, लेकिन अधिकतर सीटों पर नए चेहरे उतारे गए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने सभी 90 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। चुनावी समीकरणों को देखते हुए भाजपा ने महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू समेत 15 विधायकों का टिकट काट दिया। वहीं कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को दोबारा टिकट नहीं दिया।

कौशिक और गुंडरदेही विधायक आरके राय शुरू से ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ थे।