
CG Rajyotsav 2025: राज्योत्सव में शामिल होने वालों के लिए रूटमैप जारी, तय मार्ग से ही जाएं नवा रायपुर...(photo-patrika)
CG Rajyotsav 2025: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान नवा रायपुर में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की है। विभिन्न जिलों से आने वाले आगंतुकों के लिए निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने।
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर शहर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली से आने वाले रिंग रोड -3 टर्निंग-राजू ढाबा के सामने -सेरीखेड़ी ब्रिज -एयरपोर्ट टर्निंग -स्टेडियम टर्निंग-रेलवे स्टेशन रोड -कयाबांधा अंडरब्रिज के पास -सीबीडी स्टेशन रोड -रैक बैंक मोड़-सेक्टर 22 टर्निंग-सेक्टर 22 के पार्किंग स्थल पी-15 में अपनी गाड़ियां खड़ी करके पैदल जा सकेंगे।
आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले आरंग -लखौली-नवागांव रेल्वे क्रासिंग-क्रिकेट स्टेडियम -सेंध तालाब-सत्यसांई अस्पताल के सामने चौक -मंदिरहसौद मार्ग तिराहा-स्टेडियम टर्निंग-चंदूलाल चंद्राकर चौक-सेक्टर 22 टर्निंग-सेक्टर 22 पार्किंग स्थल पी-15 में अपनी गाड़ियां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले वाले ( केवल बस से आने वालों के लिए)-मोनफोर्ड स्कूल से दांया मोड़ -हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सामने -ट्रिपल आईटी चौक-उपरवारा चौक -मुक्तांगन तिराहा होकर मुक्तांगन पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 और गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपनी गाड़ियां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर से आने वाले-पचपेड़ीनाका-बोरियाकला-माना बस्ती-तूता होकर तूता मैदान पार्किंग स्थल पी-08, तूता इंडियन तड़का ढाबा के पास पार्किंग स्थल पी-09 और निमोरा बस्ती मार्ग दालमिल के पीछे पार्किंग स्थल पी-10 में अपनी गाड़ियां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले (बस व कार दोनों के लिए)- राजिम-गोबरा नवापारा-नवागांव-खण्डवा-जंगल सफारी-ट्रिपल आईटी (भामाशाह चौक)- मुक्तांगन तिराहा होकर पार्किंग स्थल पी-12, मुक्तांगन रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पी-13 और गोल्फ मैदान पार्किंग स्थल पी-14 में अपनी गाड़ियां खड़ी करके राज्योत्सव स्थल में पैदल जा सकेंगे। दोपहिया वाहनों के लिए धरना स्थल की दोनों तरफ पार्किंग पी-5, पी-6 और पी-7 रहेगी।
अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से आने वाले ( कार/ चारपहिया वाहन से आने वाले)-अभनपुऱ-ग्राम बकतरा-ग्राम केन्द्री-बेन्द्री मोड़-मिंटू पब्लिक स्कूल-निमोरा प्रशासनिक अकादमी के सामने से ग्राम निमोरा के पास पार्किंग स्थल पी-11 में अपनी गाड़ियां खड़ी कर राज्योत्सव स्थल पैदल जा सकेंगे।
Updated on:
01 Nov 2025 08:11 am
Published on:
01 Nov 2025 08:11 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
