
CG Rajyotsava 2024: राज्योत्सव की तिथि को लेकर संशय समाप्त हो गया है। प्रदेश में राज्योत्सव 4 से 6 नवम्बर के बीच होगा। राज्य स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 4 नवम्बर को नवा रायपुर में होगा। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन होगा। यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। बैठक में हुए फैसले के बाद सांस्कृतिक विभाग ने अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी भी तय कर दी है।
राज्य स्तरीय राज्योत्सव का आगाज 4 नवम्बर को होगा। 6 नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ इसका समापन होगा। राज्योत्सव के दौरान स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। हर साल इसी दिन राज्योत्सव मनाया जाता है।
राज्य शासन ने जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं। राज्योत्सव में राज्य और जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (CG Rajyotsava 2024 ) किया जाएगा।
प्रदेश में 1 नवंबर को होने वाला राज्योत्सव को इस बार नए नाम से आयोजित किया जाएगा। 'अमृतकाल- छत्तीसगढ़ विजन @2047' नाम के इस कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगेंगे और कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। प्रदेश सरकार ने एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।
इसमें बताया गया है कि 2047 तक कैसे प्रदेश में विकास के काम होंगे। इस विजन डॉक्यूमेंट को छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना के दिन 1 नवंबर 2024 को जनता को समर्पित किया जाएगा।
Updated on:
5 Oct 2024, 12:21 PM IST
Published on:
5 Oct 2024, 12:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.