CG Ration Scam: जांच समिति ने जो जानकारी मांगी है, उसमें सितंबर 2022 में प्रदेश की 13 हजार राशन दुकानों में बीते तीन साल से दिए गए सौ फीसदी कोटा के दिए जाने के बाद शेष बचे चावल, शक्कर आदि की मात्रा की जानकारी मांगी गई है। माह अप्रैल 2022 में दो माह का कोटा एक साथ दिए जाने और वितरण, जनवरी 2022 से जनवरी 2023 तक चावल वितरण जैसी अन्य जानकारियां मांगी गई है। जिन राशन दुकानों में चावल बचा था उनको फिर से दिए गए चावल की जानकारी मांगी गई है।