CG Rice Scam: पुलिस के मुताबिक धरसींवा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान आईडी क्रमांक 442001002 में राशन गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मई 2016 से मार्च 2024 तक अलग-अलग माह में चावल, नमक, शक्कर आदि के वितरण में भारी गड़बड़ी पाई गई है। हितग्राहियों के बांटने के लिए मिले चावल, नमक, शक्कर आदि सहित कुल 82 लाख 8 हजार 651.66 रुपए के राशन का गबन किया गया था।