20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / संविदाकर्मी चुनाव से पहले हो सकते हैं नियमित ! CM बघेल इस दिन कर सकते हैं घोषणा

संविदाकर्मी चुनाव से पहले हो सकते हैं नियमित ! CM बघेल इस दिन कर सकते हैं घोषणा

Contract employees strike in Raipur : विधानसभा चुनाव के पहले ही राज्य सरकार कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि 15 अगस्त को CM बघेल नियमितीकरण का तोहफा देने की घोषणा भी कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Jul 2023, 2:03 PM IST

Contract workers can be regular before elections!

संविदाकर्मी चुनाव से पहले हो सकते हैं नियमित !

Contract employees strike in CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ के संविदा व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण को लेकर एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग को आदेश जारी कर 1 हफ्ते में ही (CG Breaking News) सभी कर्मचारियों की जानकारी मांगी हैं। इस आदेश के बाद एक बार फिर प्रदेश के संविदा कर्मियों के साथ ही दैनिक वेतन भोगी, अनियमित दैनिक श्रमिकों में नियमितीकरण की उम्मीद जगी है।

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले ही राज्य सरकार कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि 15 अगस्त को CM भूपेश बघेल कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा देने की घोषणा (CG Strike News) भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ कोल ब्लॉक केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व कांग्रेस सांसद विजय दर्डा और उनके बेटे को 4 साल की सजा

सरकारी विभागों को निर्देश जारी

Contract employees strike : सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव SK सिंह ने 25 जुलाई को सारे सरकारी विभागों को एक पत्र जारी किया हैं। जिसमें 7 दिन के भीतर ही सभी कर्मचारियों की जानकारी मांगी हैं। सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति व संविदा, अनियमित और दैनिक वेतन पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

यह भी पढ़े: रविशंकर विश्वविद्यालय ने जारी किया BCA का परिणाम, सभी छात्र हुए फेल

कर्मचारियों का जारी है आंदोलन

Contract Workers Samvad Rally: नियमितीरकण की मांग को लेकर बुधवार को नवा रायपुर स्थित तूता में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरनास्थल पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर में घुटनों के बल चलकर और दंडवत रैली (Contract employees strike) निकाली। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने संवाद करने के लिए ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़े: CG RTE Admission : आरटीई से एडमिशन में राहत, स्कूली छात्रों को नहीं दे रहे मुफ्त में किताबें-ड्रेस....अत्यधिक खर्च से पालक परेशान