रायपुर. CG coal Block case : दिल्ली की विशेष अदालत ने आज छत्तीसगढ़ कोल ब्लॉक मामले में सजा का ऐलान कर दिया है। (Chhattisgarh coal Block case) कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद विजय दर्डा को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। उनके बेटे देवेंदर दर्डा, मेसर्स जेएलडी यवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जयसवाल को भी छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से संबंधित मामले में 4 साल कैद की सजा सुनाई गई।