टिकट बुकिंग व कैंसल करने वाले यूजर्स को मंगलवार सुबह से आईआरसीटीसी की वेब साइट ब्लॉक होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूजर्स वेब साइट में न तो टिकट की बुकिंग कर पा रहे थे और न ही कैंसल। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों की मानें तो तकनीकी खामी की वजह से आईआरसीटीसी की वेबसाइट काम नहीं कर रही है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आईआरसीटीसी कार्यालय में वेब साइट ब्लॉक होने की जानकारी ही नहीं थी।