11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : अब ना दिन में चैन ना रात में सुकून… अगले 3 दिन तक ऐसा रहा बादलों का हाल, IMD का पूर्वानुमान

Weather Alert: प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली वर्तमान में सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update: Cloudy condition for the next 3 days, IMD forecast

Weather Update : अगले 3 दिन तक ऐसा रहा बादलों का हाल, IMD का पूर्वानुमान

cg weather update रायपुर। वर्षा के लिहाज से जुलाई एवं अगस्त माह अहम होते हैं। जुलाई के बाद अगस्त का पहला सप्ताह बीत चुका है, लेकिन प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। 4 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इसके अलावा बाकी के जिलों (Weather Update) में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण 15 अगस्त तक तेज बारिश नहीं होने के आसार है। सरगुजा में (Weather Alert) औसत से 58 फीसदी कोंडागांव में 33 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। प्रदेश भर का औसतन 88 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

यह भी पढ़े: पहली बार बहुमत के दम पर सामान्य सभा 10 मिनट में स्थगित, भाजपा पार्षदों ने मटका फोड़कर किया हंगामा

छाए रहेंगे बादल

Weather Alert: प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली वर्तमान में सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी अपनी सामान्य स्थिति से ऊपर बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी के साथ हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से अधिकतर जिलों में आंशिक बादल बने हुए हैं।

तापमान का पारा













































केंद्र अधिन्यू
रायपुर34.026.1
बिलासपुर34.027.4
पेंड्रारोड32.524.6
अंबिकापुर29.224.1
जगदलपुर33.223.4
दुर्ग33.225.2
राजनांदगांव33.526.2

यह भी पढ़े: Train Alert : ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों हुई प्रभावित, 14 से 15 अगस्त तक इन एक्सप्रेस के बदले मार्ग....देखें लिस्ट