18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ पीएससी 30 दिसंबर से 21 जनवरी तक लेगा इंटरव्यू

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2018 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित 273 पदों के लिए 821 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ इंटरव्यू से एक दिन पहले दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा चयनित अभ्यर्थियों को
less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ पीएससी 30 दिसंबर से 21 जनवरी तक लेगा इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ पीएससी 30 दिसंबर से 21 जनवरी तक लेगा इंटरव्यू

रायपुर.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2018 के लिए इंटरव्यू की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग 30 दिसंबर 2019 से 21 जनवरी 2020 तक चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से एक दिन पहले अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
इसे भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ पीएससी ने मुख्य परीक्षा 2018 का परिणाम किया घोषित

821 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2018 की लिखित परीक्षा का परिणाम 19 दिसंबर को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम के आधार पर 821 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने विभिन्न सेवाओं हेतु 273 पद विज्ञापित किए थे।

हैदराबाद गैंगरेप मर्डर के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम
[typography_font:18pt]जुलाई में हुई थी लिखित परीक्षा
सीजी पीएससी के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार राज्य सेवा, प्रारंभिक परीक्षा-2018 के परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC) ने 4128 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2018 के लिए प्रावधिक आधार पर चयन किया था। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2018 की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 एवं 26 जुलाई 2019 को किया गया।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]धान का 2500 रुपए मूल्य दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया ये बड़ा ऐलान
[typography_font:18pt]दस्तावेज सत्यापन एक दिन पहले
साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता सीजी पीएससी की वेबसाइट www. PSC .cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक का प्रयोग कर ऑनलाइन दर्ज करना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन अग्रमान्यता अंकित करने हेतु तिथि अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पहले मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार (interview) के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं कराया जाएगा, उन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]भाजपा के धार्मिक एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस सरकार
[typography_font:18pt]पीएससी की वेबसाइट पर रिजल्ट
राज्य सेवा परीक्षा 2018 की लिखित परीक्षा के परिणाम छत्तीसगढ़ पीएससी की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >इसे भी पढ़ें...पीएम मोदी की आयुष्मान योजना से चार गुना ज्यादा फायदा देगी छत्तीसगढ़ की नई हैल्थ स्कीम