
accused of embezzlement of Rs 50 lakh
CG Fraud News: देशभर में ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय आरोपी संजय वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर रास ब्यूटी प्रा.लि. कंपनी के कस्टमरों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार परविन्दर सिंह ने आमानाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे नंदनवन रोड स्थित रास ब्यूटी प्रालि कंपनी में स्कीन केयर एवं हर्बल प्रोडक्ट बनाकर ऑनलाइन देश के कई राज्यों में निर्यात करते हैं।
30 नवंबर 2023 को कंपनी को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति कस्टमरों को फोन कर प्रोडक्ट को स्कीम के तहत खरीदने का लालच देकर रुपयों का भुगतान करने लिंक भेज रहा है। इसके कंपनी व ग्राहकों को नुकसान हुआ है। इस पर एसएसपी ने पुलिस की टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान टीम को आरोपी का लोकेशन पश्चिम बंगाल के 24 परगना में मिला। इसके बाद टीम ने 24 परगना में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गो-इन्डिगो के नाम से फर्जी कम्पनी
आरोपी ने गो-इन्डिगो के नाम से फर्जी कम्पनी खोलकर रखी है। इसमें 07-08 लोगों को काम पर रखा है। कंपनी में अन्य लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे उनका दस्तावेज प्राप्त कर दुरूपयोग करता है। आरोपी ने विभिन्न कंपनियों के कस्टमरों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपने झांसे व प्रलोभन में लेकर ठगी घटनाओं को अंजाम दिया है।
Published on:
31 Jan 2024 09:50 am
